प्रभारी निगमायुक्त शिशिर गेमावत द्वारा आयोजित की गई नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक
(कटनी) कटनी नगर पालिक निगम में प्रभारी निगम आयुक्त शिशिर गेमावत द्वारा सोमवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की एक आवश्यक समीक्षा बैठक आहूत की गई। जिसमें स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में नगर को उच्च पायदान में ले जाने हेतु किए जा रहे प्रयासों तथा एसchएम परियोजना का क्रियान्वयन एमएसडब्ल्यू के कार्यों से संबंधित जानकारी सीवरेज प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी एवं अर्बन ट्रांसपोर्ट सहित सिटी बसों के संचालन तथा विगत 3 वर्षों में हुई राजस्व वसूली की जानकारी व शहर में अनाधिकृत कॉलोनियों में नागरिक अधोसंरचना भवन अनुज्ञा उपलब्ध कराने सहित नगरीय क्षेत्र में वितरण किए गए पट्टो की समीक्षा बैठक कर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस दौरान श्री गेमावत ने अधूरी जानकारी के साथ आने वाले अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी भी व्यक्त की। आयोजित बैठक में उपायुक्त वित्त पीके अहिरवार कार्यपालन यंत्री शैलेश जयसवाल अनिल शर्मा राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक आदेश जैन अरविंद प्यासी अश्वनी पांडे रवि शंकर पांडे सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।
