स्वास्थ्य महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक संपन्न

(कटनी) – स्वास्थ्य महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत के सभा कक्ष में श्रीमति रीना राकेश लोधी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में श्री प्रदीप त्रिपाठी, श्रीमति सोनू पप्पू मिश्रा जिला पंचायत सदस्य, शिव कुमार हल्दकार सहयोजित सदस्य सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह, कार्यपालन यंत्री पी. एच.ई. श्री एस. के. दामोर, डाक्टर शिवानी गुप्ता, आयुष विभाग घनश्याम मिश्रा डी. पी. एम. स्वास्थ्य विभाग उपस्थित रहे।

            बैठक में अध्यक्ष महोदय की अनुमति से कार्यवाही विवरण का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। समिति की समीक्षा के दौरान ग्रीष्मऋतु को दृष्टिगत रखते हुये पेय जल की व्यावस्था सुदृण करने एवं खराब हैण्डपम्पों को शीघ्र ठीक करने निर्देशित किया गया। आमजन को पेय जल की समस्या होने पर शिकायत की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए विभाग का टोल-फ्री नम्बर जारी करने तथा नवीन हैण्डपम्प लगाये जाने की भी मांग की गयी।

            स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष्य विभाग समीक्षा के दौरान अस्पतालों में पर्याप्त मात्र में दवाईया एवं चिकित्सा स्टॉफ उपलब्ध करानें हेतु कहा गया। बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह द्वारा लाडली बहना योजना  का प्रचार-प्रसार एवं लाडली बहना योजना के संबंध में अब तक की उपलब्धी के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें