कलेक्टर के निर्देश पर अग्नि हादसे से पीडि़त दो परिवारों के लिए 24 घंटे के भीतर सहायता राशि स्वीकृत

कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार ने जांच करा स्वीकृत की 40-40 हजार रूपए की सहायता राशि

(कटनी)-  दो कच्चे मकानों में अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो जाने की घटना संज्ञान में आने पर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा इसकी त्वरित जांच कर 24 घंटे के भीतर ही पीडि़त परिवारों के लिए सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

उल्लेखनीय है कि गत 112 अप्रैल की दरम्यानी रात रीठी तहसील अंतर्गत ग्राम बडगांव में संतोष कुशवाहा पिता सोनेलाल कुशवाहा और रामकृपाल पिता पन्नालाल कुशवाहा के कच्चे मकानों में आग लगने के कारण गृहस्थी का सामान खाक होने की जानकारी लगने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा संबंधित तहसीलदार को जांच कराकर त्वरित सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे निर्देश के परिपालन में 24 घंटे के भीतर ही तहसीलदार रीठी द्वारा संबंधित हल्का पटवारी से जांच कराकर प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर आर्थिक सहायता हेतु प्रकरण तैयार किया गया। साथ ही पीडि़त परिवारों को 40-40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें