भगवान परशुराम की 108 फिट ऊंची प्रतिमा विजयराघवगढ़ में होगी स्थापित

अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर किया गया स्थान का चयन

( विजयराघवगढ़) भगवान परशुराम जी के प्राकट्य दिवस अवसर पर जहां विविध धार्मिक आयोजन किए गए तो वहीं विजयराघवगढ़ के महानदी के तट पर स्थित ग्राम हिनौता के समीप राजा पहाड़ में भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। बता दे कि विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा बिगत दिवस ब्राह्मण समाज की बैठक में विचार विमर्श के बाद घोषणा की गई थी कि क्षेत्र में भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। इसके बाद खजुरीताल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर विधायक श्री पाठक ने जगत गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज से इस विषय में गहन चर्चा की जिस दौरान स्वामी जी द्वारा 108 फुट उंची प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया। जिसके बाद विधायक ने विजयराघवगढ़ पहुंचकर ब्राह्मण समाज व स्थानीय गणमान्य नागरिकों को साथ लेकर अधिकारियों की मौजूदगी में विजयराघवगढ़ बरही रोड महानदी क़े तट पर स्थल का चयन किया। विधायक श्री पाठक ने बताया कि प्रतिमा जून माह तक स्थापित करने का संकल्प है। यहां प्रतिमा की स्थापना के साथ ही हिन्दू धर्म के आराध्य देव भगवान परशुराम जी की कथा का भी आयोजन कर क्षेत्रीय धर्म परायण जनो को कथा का रसपान स्वामी रामभद्राचार्य जी द्वारा कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य विविध धार्मिक कार्यक्रमो के आयोजन भी होंगे। इस अवसर पर वरिष्ट नागरिकों व प्रबुद्व जनो की उपस्थिति रही।

रिपोर्ट : जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, RPKP INDIA NEWS , विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें