शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयराघवगढ़ में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

(विजयराघवगढ़) शासकीय उत्कृष्ट उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय में क्लाइमेट क्लॉक स्वराज फाउंडेशन एवं अटल टिंकरिंग लैब हरित कोर के संयुक्त प्रयास से 22 अप्रैल 2023 को विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। धरती के बढ़ते तापमान के जलवायु परिवर्तन के कारण प्रमुख कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर दुगना हो जाना है, इस विषय पर गहन चिंतन किया गया एवं तुरंत सुधारात्मक कदम के लिए एक वार्निंग क्लॉक जिसे क्लाइमेट क्लॉक कहते हैं इंस्टॉल स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब की सहायता से किया गया। छात्रों को ऊर्जा अपव्यय को रोकने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।

जलवायु परिवर्तन एक गंभीर चुनौती हैं, छात्रों की समझ में वृद्धि के लिए संस्था की प्राचार्य श्रीमती सरस्वती मिश्रा इको क्लब प्रभारी अटल टिंकरींग इंचार्ज ओम प्रकाश सोनी द्वारा विस्तार से विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओ को समझाया गया। साथ ही शपथ दिलाई गई कि वे भविष्य में कम से कम कार्बन का उत्सर्जन करने का प्रयत्न करेंगे और लोगों में धरती को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए चार उत्तर का फैलाव प्रचार प्रसार करेंगे। इस अवसर पर संस्था के विनोद कुमार सिंह, बिपिन बिहारी तिवारी, जितेंद्र तिवारी, हितेंद्र खैरवार, संतोष चनपुरिया, रुचि विश्वकर्मा, अजय सैमा छात्र छात्राओं सहित अन्य शिक्षको की उपस्थिति रही।

रिपोर्ट : जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, RPKP INDIA NEWS , विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें