स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन

(विजयराघवगढ़) स्वाधीनता (आजादी) का अमृत महोत्सव एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत गत दिवस शासकीय महाविद्यालय में पढ़ाई पूरी करके स्वयं का व्यवसाय खड़ा करके आगे पढ़ने वाले प्रतिभाशाली युवाओं के अनुभव कथन एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव द्वारा की गई। उन्होंने महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र छात्राओं के बारे में बताया जिन्होंने स्वयं का व्यवसाय खड़ा किया है। प्रतिभाशाली के बारे में बताया एवं मार्गदर्शन दिया गया कि वह किस प्रकार अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव, डॉ अरुण कुमार, डॉ श्रीमती सुमन पुरवार , धीरज डिकोनिया, श्रीमती ज्योति ताम्रकार, डॉ सरिता विश्वकर्मा , सुश्री ज्योति सोनी एवं महाविद्यालय समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

रिपोर्ट : जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, RPKP INDIA NEWS , विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें