मां शारदा के पुजारी धीरज महराज एवं नितिन महराज का पुत्र सौरज पांडेय द्वारा मनाया गया जन्मोत्सव

मां शारदा के पुजारी धीरज महराज एवं नितिन महराज का पुत्र सौरज पांडेय द्वारा मनाया गया जन्मोत्सव

(मैहर) अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर माई की रसोई मैहर के संचालक धीरज महराज एवं माता शारदा के पुजारी चरण सेवक नितिन महराज का जन्मोत्सव पूज्यनीय पिता रमेश कुमार पांडेय बम बम महराज के आशीर्वाद से तीन पीढ़ी (रमेश कुमार पांडेय ,धीरज पांडेय, नितिन पांडेय, सौरज पांडेय) के सयुक्त समावेश के साथ सभी स्नेही जनों की गरिमारूपेण उपस्थिति में जन्मोत्सव मनाया गया।

रवींद्र सिंह (मंजू सर) मैहर की कलम कहती है कि परिवार केवल रक्त संबंधों का नाम नहीं होता, बल्कि यह संस्कार, परंपरा और प्रेम की वह धारा है जो पीढ़ी दर पीढ़ी बहती रहती है। इसी भावना का सुंदर उदाहरण उस समय देखने को मिला जब तीन पीढ़ियों के समावेश के साथ एक भव्य जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।

                     Advertisement

इस पावन अवसर पर परिवार के वरिष्ठ पूज्य पिता श्री रमेश कुमार पांडेय ‘बम बम महराज जी’ के आशीर्वाद की छाया में यह उत्सव संपन्न हुआ। उनके आशीर्वचन और स्नेहिल उपस्थिति ने पूरे कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की। उनके मार्गदर्शन में ही परिवार की नई पीढ़ी ने इस आयोजन को विशेष और यादगार बनाया।इस जन्मोत्सव की जिम्मेदारी जन्मोत्सव दोनों (धीरज महराज एवं नितिन महराज) ने मिलकर इस आयोजन को न केवल व्यवस्थित किया, बल्कि उसमें पारिवारिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों की झलक भी स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रही थी।

इस जन्मोत्सव के आयोजन माई की रसोई अन्नपूर्णा स्थल मैहर पर की अगुवाई धीरज महराज जी के पुत्र सौरज पांडेय द्वारा की गई, जो इस परिवार की तीसरी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी सक्रिय भूमिका ने यह सिद्ध कर दिया कि परिवार की परंपराएं और संस्कार सुरक्षित हाथों में हैं। उनके नेतृत्व में युवाओं का उत्साह और बड़ों का अनुभव एक साथ देखने को मिला।

पूरा कार्यक्रम भक्ति, आनंद और पारिवारिक सौहार्द से परिपूर्ण रहा। जन्मोत्सव केवल एक उत्सव नहीं रहा, बल्कि यह तीन पीढ़ियों के प्रेम, सम्मान और एकता का प्रतीक बन गया। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब परिवार एकजुट होकर किसी खुशी को मनाता है, तो वह पल और भी खास और अविस्मरणीय बन जाता है।

इस प्रकार, यह जन्मोत्सव न केवल एक खुशी का अवसर था, बल्कि यह पारिवारिक मूल्यों और परंपराओं को संजोने का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी बन गया। इस जन्मोत्सव पर सभी स्नेही जनों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें