पचोखर में 28 अप्रैल को लगेगी पुलिस जन चौपाल, आईजी रीवा करेंगे शुभारंभ
चुरहट। जनहितकारी पुलिस जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन 28 अप्रैल को शाम 4:00 बजे ग्राम पंचायत पचोखर स्थित हाई स्कूल प्रांगण में किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दीपक बघेल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय श्री गौरव राजपूत, आईजी रीवा द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जनसमस्याओं, सुझावों एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है। आपकी पुलिस आपके द्वार अभियान के तहत आयोजित इस जनसंवाद कार्यक्रम में समाज को बुराइयों से दूर रखते हुए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस पहल से बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस के प्रति बना भय और दहशत का माहौल भी समाप्त होगा। साथ ही ग्राम पंचायत के ऐसे लोग जो किसी अपराध, षड्यंत्र या अन्य गलत गतिविधियों का शिकार हुए हों, वे खुलकर अपनी बात रख सकेंगे और पुलिस प्रशासन से सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
इस कार्यक्रम में पुरुष, महिलाएं, छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक एवं ग्राम पंचायत के सभी सदस्य उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त करें। कार्यक्रम में जिले का संपूर्ण पुलिस अमला भी मौजूद रहेगा।
✍️ मानिक लाल गुप्ता
जिला ब्यूरो सीधी
RPKP INDIA NEWS
