बरगी डैम हादसा: मां ने बेटे का हाथ नहीं छोड़ा, ममता की मिसाल बन गई अंतिम सांस

Advertisement

(जबलपुर) बरगी डैम में नौका विहार के दौरान आए तेज तूफ़ान से नाव पलटने की दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में कई परिवारों ने अपने अपनों को खो दिया, जिससे हर ओर शोक और संवेदना का माहौल है।

हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की जा रही है।

इस दर्दनाक घटना के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने मां-बेटे के अटूट प्रेम और त्याग को दुनिया के सामने फिर से जीवंत कर दिया। बताया जा रहा है कि मां ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी और यदि वह बच्चे का हाथ छोड़ देती तो शायद उसकी जान बच सकती थी, लेकिन उसने अंतिम क्षण तक अपने बेटे का साथ नहीं छोड़ा। बच्चे को थामे रखने के कारण दोनों पानी में डूब गए।
मां खुद डूब गई, मगर अपने लाल को अकेला नहीं छोड़ा। यह दृश्य साबित करता है कि मां भरोसे, त्याग और ममता का दूसरा नाम है। भगवान के बाद यदि इस दुनिया में किसी का स्थान सबसे ऊंचा है, तो वह मां का है।

इस हृदयविदारक हादसे ने हर आंख को नम कर दिया है। दुख की इस घड़ी में सभी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें