प्लाज्मा डोनेशन के लिए एसडीएम की रोस्टर ड्यूटी लगाई गई
( भोपाल )
आज आईटीबीपी के एक जवान और अन्य लोगो ने प्लाज्मा डोनेट किया
|
भोपाल जिले हमीदिया में शुरु हुए प्लाज्मा सेंटर में आज आईटीबीपी के जवान ने और अन्य लोगो ने प्लाज्मा डोनेशन के लिए अपना सैंपल दिया है जिसकी एंटीबॉडी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्लाज्मा लिया जायेगा। कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने जिले के सभी एसडीएम की प्रतिदिन के अनुसार ड्यूटी लगाई है। जो पॉजिटिव आए मरीजों के इलाज के बाद ठीक होने पर 25 कोरोना फाइटर की एंटीबॉडी टेस्ट कराया जायेगा और एंटीबॉडी डेवलप्ड होने के बाद उनका प्लाज्मा लिया जायेगा जिसका उपयोग गंभीर पीड़ित मरीजों के इलाज में उपयोग किया जायेगा।सोमवार को बैरागढ़ एसडीएम, गोविंदपुरा मंगलवार, सिटी एसडीएम बुधवार, टीटी नगर गुरुवार, शुक्रवार कोलार, एमपी नगर शनिवार, और रविवार को हुजूर और बैरसिया एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई है। क्या होता है। प्लाज्मा इंसान के खून का तरल हिस्सा है यहां 91 से 92% पानी से बना और हल्के पीले रंग का होता है यह आपके खून का करीब 55% हिस्सा है बचा हुए 45% में रेड लाइट सेल्स व्हाइट ब्लड सेल्स प्लेटलेट्स होती है। कैसे होता है प्लाज्मा डोनेशन ? कॉन्वालेसेंट डोनेशन प्लाज्मा कोविड-19 से पूरी तरह उबर चुके मरीज ही कर सकते हैं। प्लाज्मा डोनेशन के दौरान व्यक्ति के हाथ से प्लाज्मा निकाला जाता है और सुरक्षित तरीके से कुछ भी सेलाइन के साथ रेड सेल्स वापस डाले जाते हैं। इस प्रक्रिया के कारण यह आम ब्लड डोनेशन से ज्यादा वक्त लेती है। |
