बावड़ी उत्सव में श्रमदान कर दिया जल संरक्षण का संदेश, गंगा आरती एवं जल शपथ का आयोजन

(खितौली/बड़वारा) जिला प्रशासन कटनी के दिशा-निर्देशानुसार विकासखंड बड़वारा में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतिम चरण के अंतर्गत 5 जून से 30 जून तक आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को ग्राम कुटिया महगवां स्थित खैर दाई मंदिर के पास स्थित बावड़ी में बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत बावड़ी की साफ-सफाई एवं श्रमदान किया गया। कार्यक्रम ब्लॉक समन्वयक नंदिनी वाटिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान म.प्र. जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था नव प्रेरणा जन जागृति समिति बिचपुरा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खितौली-बड़वारा, परामर्शदाता, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों एवं ग्रामीणजनों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जल संगोष्ठी आयोजित कर जल संरक्षण, वर्षाजल संचयन एवं जल स्रोतों की स्वच्छता पर चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कलश यात्रा निकालकर बावड़ी परिसर में गंगा आरती भी की गई।

इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक नंदिनी वाटिया, नवांकुर संस्था के रविशंकर रजक एवं मनोज तिवारी ने उपस्थित जनसमुदाय को जल संरक्षण एवं वर्षाजल संचयन की शपथ दिलाते हुए जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नवांकुर सेक्टर प्रभारी रविशंकर रजक, मनोज तिवारी (सरपंच), कन्हैयालाल विश्वकर्मा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष खिलाड़ी प्रजापति, लेखराज सेन, राजाराम, कंछेदी, करी, मंगल सिंह, रामअवतार कोल, हरीदिन कोल, नरेंद्र प्रताप सिंह, सुभाष जायसवाल, दीपक प्रजापति, कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं बच्चे उपस्थित रहे।

अंत में कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई तथा जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

✍️ मनोज कुमार तिवारी
RPKP INDIA NEWS
             खितौली

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें