मां पीतांबरा शक्ति पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रत्याशी आशुतोष तिवारी सहित वरिष्ठ नेताओं ने की दर्शन-पूजन

(दतिया) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने दतिया स्थित मां पीतांबरा शक्ति पीठ पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

पूजन-अर्चन के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा, दतिया विधानसभा उपचुनाव के पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, सांसद श्रीमती संध्या राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के बाद सभी नेताओं ने प्रदेश के विकास, जनकल्याण एवं समृद्धि की मंगलकामना की।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें