भाजपा प्रदेश कार्यालय में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल व मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सुनीं कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं

प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

(भोपाल/RPKP INDIA NEWS) मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल एवं मंत्री नारायण सिंह पवार ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याओं को सुना। इस दौरान दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव था, उनके संबंध में अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, जिन मामलों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के लिए भेजा गया।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल एवं मंत्री नारायण सिंह पंवार ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि सभी जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है तथा उनके निराकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें