रेलवे लाइन के रास्ते में किए गए 44 अवैध अतिक्रमण हटाए

ग्राम चंदवाही में प्रशासन की कार्रवाई, चिन्हित 56 अतिक्रमणों में से 44 मकान किए गए ध्वस्त

(सीधी) तहसील बहरी के ग्राम चंदवाही में रेलवे लाइन के लिए प्रस्तावित मार्ग पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन ने कार्रवाई की। उपखंड अधिकारी सिहावल राकेश शुक्ला के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान रेलवे लाइन के रास्ते में बनाए गए 44 छोटे मकानों को हटाया गया। कार्रवाई के बाद संबंधित भूमि रेलवे विभाग को आगामी कार्रवाई के लिए सौंप दी गई।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें