rpkpindianews.com
चौपाटी में बाल श्रमिकों के नियोजन एवं बालकों द्वारा भिक्षावृत्ति के संबध में की गई जांच, भिक्षावृत्ति निवारण हेतु की गई कार्यवाही
(कटनी)- कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर सोमवार को शहर अंतर्गत जिला चिकित्सालय के सामने संचालित चौपाटी में बाल श्रमिकों के नियोजन एवं बालकों द्वारा भिक्षावृत्ति के संबध में प्रत्येक दुकानों में श्रम विभाग, महिला बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस के संयुक्त दल द्वारा जाँच की गयी। जिला श्रम अधिकारी श्री के.बी मिश्रा ने बताया कि जांच…
आनंद संस्थान की टीम द्वारा बंजारी टोला एवं बड़वारा पहुंचकर जरूरतमंदों को किया वस्त्र का वितरण
(कटनी)– नूतन वर्ष के उपलक्ष में सोमवार को आनंद संस्थान, आनंद विभाग, कटनी की टीम द्वारा ग्राम बंजारी टोला, बड़वारा में पहुंचकर जरूरतमंदों को नवीन वस्त्र प्रदान किए गए जिसमें छोटे बच्चों को फ्रॉक, महिलाओं को साड़ी ब्लाउज, पुरुषों को शर्ट, टी शर्ट, पैंट इत्यादि का वितरण किया गया। वस्त्र वितरण कार्यक्रम मे श्रीमती कल्पना खरे, सहायक प्राध्यापक डाइट, उनकी बिटिया दीपांजलि खरे, राज्य आनंद संस्थान के मास्टर ट्रेनर मनीषा कांबले, रश्मि खरे, स्मृति करपते, आनंदम सहयोगी बालमुकुंद मिश्रा, आनंदक आरती जाटव, मेहरून निशा अंसारी, जारा अंसारी एवं स्थानीय नागरिक श्री पांडे जी की सहयोगी भूमिका रही।
