शासकीय योजनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के शुभ मौके पर कटनी के 15 हजार से अधिक परिवारों को कराया गृह प्रवेश

(कटनी)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के शुभ अवसर पर वर्चुअली जुड़कर कटनी जिले के 15 हजार 794 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने पक्के घरों में गृह प्रवेश कराया। श्री मोदी ने पूरे प्रदेश के 4 लाख51 हजार हितग्राहियों को उनके सपनों के घरों में गृह प्रवेश करवाकर धनतेरस में ही दीपावली की सौगात दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गृह प्रवेश के सतना जिले में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से प्रदेश के लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री श्री चौहान के संबोधन को गांव-गांव में लोगों ने देखा और सुना। जिले के सभी गांवों में पूरे उत्सवी माहौल में पूजा-पाठ, कन्या पूजन, वंदनवार व तोरण द्वार सजाकर गृह प्रवेश की तैयारियां की गई थी। वैदिक मंत्रों की अनुगूंज के बीच हंसी-खुशी के माहौल में जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 अप्रैल 2022 के बाद बने पक्के घर में हितग्राहियों ने पूरे विधि-विधान से गृह प्रवेश किया। इसके पहले प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री ने लोंगों को धनतेरस और दीपावली की बधाई और शुभकामनाऐं दी। जिले का मुख्य समारोह ग्राम पंचायत कन्हवारा में आयोजित किया गया था। जहां विधायक संदीप जायसवाल, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, रामरतन पायल, आशीष दुबे, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, पीतांबर टोपनानी, जनपद पंचायत अध्यक्ष गीता बाई, संदीप दुब,े कृपाल सिंह, नारायण त्रिपाठी, जनपद पंचायत कटनी के सीईओ आरएन सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी अभिषेक भार्गव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे। इस मौके पर अपने उद्बोधन में विधायक संदीप जायसवाल ने सभी हितग्राहियों को नये पक्के आवास की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि धनतेरस के शुभ मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री चौहान का मार्गदर्शन व आशीर्वाद मिलना बड़े सौभाग्य की बात है। श्री जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के घर लोगों के भविष्य को सुरक्षित बनाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। विधायक ने कहा कि कन्हवारावासियों की बायपास की लंबे समय की मांग पूरी हो चुकी है, इसके लिए 3 करोड़ की राशि स्वीकृत हो चुकी है जल्दी ही इस कार्य का भूमि पूजन किया जाएगा।           विधायक श्री जायसवाल और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने प्रतीक स्वरूप यहां के 3 प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों के नवनिर्मित पक्के घर में पहुंचकर पूजा-अर्चना के साथ गृह प्रवेश कराया।           प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत एक अप्रैल 2022 के बाद नवनिर्मित जिले के 15 हजार 794 पात्र हितग्राहियों ने धनतेरस के दिन गृह प्रवेश किया। इसमें विकासखंड रीठी के 2 हजार 65, बड़वारा के 4 हजार 238, बहोरीबंद के 2 हजार 581, ढीमरखेड़ा के 2 हजार 681, कटनी के एक हजार 288 और विजयराघवगढ़ के दो हजार 941 हितग्राही शामिल है।

Share this:

बचपन में जिस स्कूल में पढ़ा उस स्कूल के लिए योगदान करना मेरे लिए सौभाग्य – टी.आई. ओ.पी तिवारी

जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के जन भागीदारी अभियान के लिए कलेक्टर…

Share this:

पुष्कर धरोहर योजना से सँवरी पुटपुरा तालाब की तस्वीर, निर्मल नीर से लबालब भरा तालाब बना जलतीर्थ

(कटनी)- कटनी जिले के रीठी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सिमराकला के पुटपुरा तालाब की तस्वीर बदल…

Share this:

वेंकट लाइब्रेरी परिसर मे 08 लाख की लागत से होंगे विभिन्न विकास कार्य, सुविधाओं में होगा विस्तार

(कटनी) – वेंकट लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए किये जाने वाले…

Share this:

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत 6 वार्डो हेतु तीन स्थलों मे किया गया शिविरों का आयोजन

महापौर एवं निगमाध्यक्ष नें शिविर स्थलों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश (कटनी) – हितग्राही…

Share this:

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत 12 अक्टूबर से आयोजित होंगे वार्डवार शिविर

(कटनी) – भारत सरकार एवं राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत प्रतिशत…

Share this:

किसानों के खाते में आने वाली है PM Kisan की 12वीं किस्त, जानिए लेटेस्ट अपडेट

(भोपाल)  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त की इंतजार किसान कर रहे हैं,…

Share this:

राष्ट्रीय पंचायत राज पुरस्कार के लिए 31 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित

(भोपाल) कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों से राष्ट्रीय…

Share this:

विधायक मुड़वारा एवं सीईओ जिला पंचायत ने किया गुलवारा शिविर का निरीक्षण

सेवा पखवाड़ा एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ग्रामीणों से दिया स्वच्छता संवाद (कटनी)-…

Share this:

शासकीय उचित मूल्य दुकान विहीन 8 ग्राम पंचायतों में नई दुकानें खोलने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

(कटनी)-  सार्वजनिक वितरण प्रणाली की शासकीय उचित मूल्य दुकान विहीन जिले की आठ ग्राम पंचायतों…

Share this:

प्रोजेक्ट मुस्कान से लौटा बच्चों का स्वास्थ्य और माँ की मुस्कान

(भोपाल) सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण एवं बुरहानपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल…

Share this:

ग्राम डोंगरा की महिलाओं ने पातालकोट की चिरौंजी को दिलाई नई पहचान

चिरौंजी प्र-संस्करण यूनिट का सफल संचालन (भोपाल) म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन प्रदेश की महिलाओं को सशक्त और आत्म-निर्भर…

Share this:

जिला चिकित्सालय का नवीन भवन परिसर का नामकरण स्व. श्री सत्येंद्र पाठक चिकित्सा भवन हुआ

(कटनी)-प्रदेश के वित, वाणिज्यकर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री और जिला के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा के…

Share this:

राशन प्राप्त न करने वाले हितग्राहियों के कराएं सत्यापन – कलेक्टर प्रियंक मिश्रा

(कटनी)- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत नवीन परिवारों को जोड़ने व अपात्रों के नाम हटाने की…

Share this:

यह भी देखें