बचपन की क्यूटनेस से लेकर टीनेज तक, जन्मदिन पर सारा अली खान ने शेयर अनदेखी तस्वीरें

(नई दिल्ली) बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री सारा अली खान आज अपना 26 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सारा ने अपनी यादों का पिटारा खोलते हुए बचपन की क्यूटनेस से लेकर टीनेज तक की 26 अनदेखी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। सारा ने  अपने 26 वें जन्मदिन के मौके पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी 26 अनदेखी तस्वीरों का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें पैदा होने वाले साल यानि 1995 से लेकर 2021 तक की कुल 26 तस्वीरें शामिल हैं। इन तस्वीरों में सारा कभी पापा सैफ अली खान के साथ तो कभी मम्मी अमृता सिंह के साथ नजर आ रही हैं। भाई इब्राहिम के साथ भी उनकी कई तस्वीरें बेहद ही प्यारी हैं। वहीं जब सारा टीनेज की तरफ बढ़ रही थीं तो उनका वजन भी काफी बढ़ने लगा था। आमतौर पर सेलेब्स अपनी इमेज के चलते ऐसी तस्वीरों को शेयर करने से बचते नजर आते हैं लेकिन सारा अली खान ने इन तस्वीरों को भी बेहिचक फैंस के साथ शेयर किया है। इन सभी तस्वीरों में सारा बहुत क्यूट लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा ने लिखा – ‘क्वार्टर सेंचुरी ओवर। जीने, हंसने और प्यार करने के 26 साल!’

सारा अली खान का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। सारा अली खान फिल्म अभिनेत्री अमृता सिंह और अभिनेता सैफ अली खान की बेटी है। लेकिन इसके बावजूद सारा ने कभी भी अपने करियर को बनाने के लिए उनके नाम का सहारा नहीं लिया। फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा ने अपने शानदार अभिनय से बहुत कम समय में दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें