Https://Rpkpindianews.Com/ Dadda Ji Ki Hui RajKiye Samman Ke Sath Hui Antim Vidhai
( कटनी )
💥 बड़ी खबर💥 गृहस्थ संत श्री देव प्रभाकर शास्त्री ‘दद्दा जी’ के ब्रह्मलीन होने पर समूचे देश मे उनका शिष्य मण्डल गमगीन हो उठा।लाखो की संख्या में दर्शनार्थी उन्हें अंतिम विदाई देने कटनी पहुंचे। दद्दा जी के गोलोक वास के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। परम पूज्य दद्दा जी पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। वहां से पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा जबलपुर व जबलपुर से कटनी झिझरी स्थित दद्दा धाम लाया गया वहां दिल्ली से आए डाक्टरों की देख रेख में रखा गया था।जहां कल रात्रि 8,40 बजे अंतिम सांस ली। औऱ देह त्याग दिए। जिसकी खबर लगते ही देशभर के दद्दा शिष्य मंडल के फिल्म अभिनेता वा कई राजनेता झिंझरी स्थित दद्दा धाम में पहुंचे जहां धर्म के प्रति अटूट आस्था से जुड़े दद्दा जी के देश विदेश कि लाखों अनुयायियों को गहरा आघात पहुंचा जिसमें शिष्य मंडल के फिल्म अभिनेता व राजनेताओं में आशुतोष राणा राजपाल यादव श्रीमती साधना सिंह भाजपा की राष्ट्रीय महा सचिव कैलाश विजयवर्गी खाद्य आपूर्ति एवं सहकारिता मंत्री गोविंद राजपूत पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेंद्र सिंह विधायक प्रद्युम्न सिंह आलोक चतुर्वेदी नीरज दीक्षित राजेश शुक्ला मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी प्रदेश महामंत्री विनोद गोटिया पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव पीतांबर टोप नानी मनीष पाठक अभिलाष दीक्षित बिल्लू शर्मा राजू शर्मा विजय राघव गढ़ कैमोर एवं बरही सहित प्रदेश के शिष्य मण्डलों के सदस्य दद्दा जी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे ।जहाँ परिजनों सहित सोमवार को 11बजे अंतिम यात्रा के लिए दद्दा धाम बृद्धाश्रम के लिए रवाना हुए।जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई हुई।


