Makar Sankranti 2024 : मकर संक्रांति पर लोगों ने लगाई नर्मदा में आस्था की डुबकी

Makar Sankranti 2024 : मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सोमवार को सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां नर्मदा नदी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। घाटों में सुबह 11 बजे के बाद लोगों की भीड़ और बढ़ गई है। सभी घाटों में सुरक्षा के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। अब तक एक लाख से अधिक लोगों ने नर्मदा नदी में डुबकी लगा ली है। यह क्रम शाम तक जारी रहेगा।

जबलपुर/सिवनी-नर्मदा व वैनगंगा में श्रद्धालु लगा रहे डुबकी

जबलपुर, सिवनी समेत अन्य जिलों में मां नर्मदा के तट पर सोमवार को सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। श्रद्धालु संक्रांति पर्व के मद्देनजर नर्मदा व वैनगंगा में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचेंगे। यह पर्व धूमधाम से परंपरा अनुसार मनाया जाएगा। नर्मदा तटों पर स्नान, तिल दान, पूजन देर रात तक जारी रहेगा। पुलिस, प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें