31 अगस्त तक चलेगा दस्तक अभियान सह स्टॉप डायरिया कैंपेन

हीमोग्लोबिन की जांच के साथ ही बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पिलाया जाएगा विटामिन ए

(भोपाल) 5 साल तक के बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के लिए 14 जुलाई से दस्तक अभियान की शुरूआत की गई है। 31 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के दौरान बच्चों में निमोनिया, गंभीर कुपोषण, एनीमिया स्क्रीनिंग एवं दस्त रोग प्रबंधन जागरूकता गतिविधियां की जाएंगी। अभियान में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए विटामिन ए का घोल पिलाया जाएगा। डिजिटल हिमोग्लोबीनोमीटर से हिमोग्लोबीन की जांच एवं एनीमिया के स्तर के अनुसार प्रोटोकॉल के अनुरूप उपचार दिया जाएगा।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें