ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह को बनाया प्रभारी, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी की की नियुक्ति

(भोपाल) RPKP INDIA NEWS  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने दतिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-22 के उपचुनाव 2026 के लिए चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारी की नियुक्ति की घोषणा की है।

जारी आदेश के अनुसार, ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह को दतिया विधानसभा उपचुनाव का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को सह-प्रभारी बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा जारी इस आदेश के साथ ही दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियों को और गति दे दी है। नियुक्त प्रभारी एवं सह-प्रभारी चुनाव संचालन, संगठनात्मक समन्वय तथा प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
          मीडिया प्रभारी
      भाजपा मंडल कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें