प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के शुभ मौके पर कटनी के 15 हजार से अधिक परिवारों को कराया गृह प्रवेश

(कटनी)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के शुभ अवसर पर वर्चुअली जुड़कर कटनी जिले के 15 हजार 794 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने पक्के घरों में गृह प्रवेश कराया। श्री मोदी ने पूरे प्रदेश के 4 लाख51 हजार हितग्राहियों को उनके सपनों के घरों में गृह प्रवेश करवाकर धनतेरस में ही दीपावली की सौगात दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गृह प्रवेश के सतना जिले में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से प्रदेश के लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री श्री चौहान के संबोधन को गांव-गांव में लोगों ने देखा और सुना। जिले के सभी गांवों में पूरे उत्सवी माहौल में पूजा-पाठ, कन्या पूजन, वंदनवार व तोरण द्वार सजाकर गृह प्रवेश की तैयारियां की गई थी। वैदिक मंत्रों की अनुगूंज के बीच हंसी-खुशी के माहौल में जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 अप्रैल 2022 के बाद बने पक्के घर में हितग्राहियों ने पूरे विधि-विधान से गृह प्रवेश किया। इसके पहले प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री ने लोंगों को धनतेरस और दीपावली की बधाई और शुभकामनाऐं दी। जिले का मुख्य समारोह ग्राम पंचायत कन्हवारा में आयोजित किया गया था। जहां विधायक संदीप जायसवाल, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, रामरतन पायल, आशीष दुबे, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, पीतांबर टोपनानी, जनपद पंचायत अध्यक्ष गीता बाई, संदीप दुब,े कृपाल सिंह, नारायण त्रिपाठी, जनपद पंचायत कटनी के सीईओ आरएन सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी अभिषेक भार्गव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे। इस मौके पर अपने उद्बोधन में विधायक संदीप जायसवाल ने सभी हितग्राहियों को नये पक्के आवास की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि धनतेरस के शुभ मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री चौहान का मार्गदर्शन व आशीर्वाद मिलना बड़े सौभाग्य की बात है। श्री जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के घर लोगों के भविष्य को सुरक्षित बनाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। विधायक ने कहा कि कन्हवारावासियों की बायपास की लंबे समय की मांग पूरी हो चुकी है, इसके लिए 3 करोड़ की राशि स्वीकृत हो चुकी है जल्दी ही इस कार्य का भूमि पूजन किया जाएगा।           विधायक श्री जायसवाल और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने प्रतीक स्वरूप यहां के 3 प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों के नवनिर्मित पक्के घर में पहुंचकर पूजा-अर्चना के साथ गृह प्रवेश कराया।           प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत एक अप्रैल 2022 के बाद नवनिर्मित जिले के 15 हजार 794 पात्र हितग्राहियों ने धनतेरस के दिन गृह प्रवेश किया। इसमें विकासखंड रीठी के 2 हजार 65, बड़वारा के 4 हजार 238, बहोरीबंद के 2 हजार 581, ढीमरखेड़ा के 2 हजार 681, कटनी के एक हजार 288 और विजयराघवगढ़ के दो हजार 941 हितग्राही शामिल है।

Share this:

केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में की खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की उद्घोषणा

मध्यप्रदेश करेगा मेजबानी, 31 जनवरी 2023 से शुरू होंगे खेलों इंडिया गेम्स केन्द्रीय मंत्री श्री…

Share this:

भूटान के अतिथियों को भायी मध्यप्रदेश की संस्कृति, टूरिज्म बोर्ड की पहल पर भूटान से आया इंफ्लूएंजर्स

टूरिज्म बोर्ड की पहल पर भूटान से आया इंफ्लूएंजर्स, राइटर्स का दल विभिन्‍न देशों से…

Share this:

बालाघाट के सातनारी जलाशय से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर – राज्यमंत्री रामकिशोर ‘नानो’ कावरे

आयुष राज्य मंत्री श्री कावरे ने किया शिलान्यास (भोपाल) आयुष राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) श्री…

Share this:

कलेक्टर एवं एस.पी. ने पुलिस कंट्रोल रूप में नशामुक्ति अभियान, माफिया और जघन्य अपराधों की समीक्षा की

खुले में शराब पीने, शराब पीकर हुडदंग करने वालो पर करे सख्त कार्यवाही नशे के अवैध…

Share this:

महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम हेतु आवश्यक व्यवस्थाऐं सुनिश्चित कराने जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश

मंगलवार 11 अक्टूबर को ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण (कटनी)- महाकाल लोक,…

Share this:

श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद पर्यटक और श्रद्धालु बिताएंगे परिसर में अधिक समय

(भोपाल) पौराणिक नगरी उज्जैन में 4 साल की अवधि में श्री महाकाल लोक के प्रथम…

Share this:

संचालक डॉ. आर.के. मेहिया और कुलपति डॉ. सीता प्रसाद तिवारी वीसीआई में सदस्य मनोनीत

पशुपालन मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने दी बधाई (भोपाल) केन्द्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने…

Share this:

कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने वाले 91 हजार 498 विद्यार्थियों को लेपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपये का प्रोत्साहन

डॉक्टरी-इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को स्टार्टअप के लिए भी सहयोग की व्यवस्था –…

Share this:

अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराने वाली महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत, निजी अस्पताल में हुई मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप जिला अस्पताल में 2 घंटे से कर रहे प्रदर्शन…

Share this:

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी प्रदेश में ट्रांसमिशन लाइनों की करेगी ड्रोन पेट्रोलिंग

(भोपाल) मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी अपनी 220 के. व्ही. अति उच्चदाब लाइनों की पेट्रोलिंग ड्रोन…

Share this:

स्कूली बच्चे 2 घंटे का स्लाट बुक कर एकेडमी के कोच से प्रशिक्षण ले सकेंगे

(भोपाल) मध्यप्रदेश में संचालित विभिन्न खेल अकादमी ऑफ एक्सीलेंस में अब स्कूली बच्चे 2 घंटे…

Share this:

यह भी देखें