भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री निर्मला भूरिया ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं

प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

(भोपाल) RPKP INDIA NEWS  मध्यप्रदेश शासन की मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं।
इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव था, उनके समाधान के निर्देश मौके पर ही दिए, जबकि अन्य प्रकरणों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं शीघ्र निराकरण के लिए भेजा गया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि सभी जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
           मीडिया प्रभारी
       भाजपा मंडल कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें