मुख्य ख़बर

देश

कोरोना वैक्सीन

कहानी-सच्ची-है रामभजन को मिला पक्का आवास, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का माना आभार

(कटनी)  प्रधानमंत्री आवास योजना बेघर और बेसहारा लोगों के लिए एक नई उम्मीद की किरण लेकर आई है। इस योजना से लाभान्वित हितग्राही सरकार के प्रति आभार प्रगट करते नजर आ रहे है। इन्ही में से कटनी जिले के ग्राम भदौरा निवासी एक हितग्राही  श्री राम भजन यादव का भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है।रामभजन बताते है की पहले वे परिवार के साथ अपने कच्चे मकान में रहते थे और उन्हें बारिश आदि के समय में जगह जगह से पानी रिसने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था। सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने अपने दस्तावेज एकत्रित कर अपना फार्म जनपद कार्यालय में जमा किया। योजना के तहत कार्यवाही पूर्ण होने के पश्चात शीघ्र ही उनका पक्का आवास स्वीकृत हुआ और बनकर तैयार भी हो गया। रामभजन का कहना है कि कच्चा मकान अब पक्का हो जाने के कारण अब वे अपने परिवार के साथ बिना किसी डर और चिंता के साथ अपना जीवन यापन कर रहे है और इनके व परिवार वालों के जीवन स्तर में काफी सुधार आया है । इसके लिए रामभजन ने देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Share this:

बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज की व्यवस्था पूरे जिले में होगी लागू

अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले निरीक्षण का प्रतिवेदन ऑनलाइन करना होगा दर्ज- हर सप्ताह होगी…

Share this:

कलेक्टर श्री सिंह ने की अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग की समीक्षा

(भोपाल) कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने  अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग की समीक्षा की।…

Share this:

विजयराघवगढ़ पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न

(विजयराघवगढ़) नगर परिषद क्षेत्र सहित समूचे क्षेत्र में गणेश उत्सव सहित आगामी धार्मिक आयोजनों के…

Share this:

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि जन समुदाय की अपेक्षाओं को पूरा करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रीवा तेजी से बढ़ता हुआ शहर है। शहर में यातायात का दबाव तेजी से बढ़ा है। इस दबाव को नियंत्रित करने के लिए फ्लाईओवर, रिंगरोड, बाईपास आदि के निर्माण कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रीवा के बाईपास को चार सौ करोड़ रुपए की लागत से फोरलेन बनाए जाने का कार्य भी शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा शहर के हृदय स्थल सिरमौर चौराहा में निर्मित फ्लाईओवर ब्रिज के तृतीय लेग का लोकार्पण किया। 29 करोड़ 61 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित तृतीय लेग सिरमौर चौराहे से सिरमौर एवं बोदाबाग मार्ग के लिए बनाया गया है। रीवा शहर को इस निर्माण कार्य के पूरा होने से एक बड़ी सौगात मिली है जिससे यातायात का दबाव कम होगा। उन्होंने कहा कि रीवा में अधोसंरचना विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार किया जा रहा है। आईटी पार्क का निर्माण कराकर युवाओं को रोजगार के संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की माँग पर सिरमौर चौराहा से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तक फ्लाईओवर निर्माण का डीपीआर बनाने के निर्देश लोक निर्माण सेतु संभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने सिरमौर चौराहे में थर्ड लेग कार्य को निर्धारित समय से आठ माह पहले पूरा कर लिए जाने पर निर्माण कार्य से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने फीता काटकर व शिलापट्टिका का अनावरण कर फ्लाईओवर थर्ड लेग निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने सुभाष तिराहे में सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बोदाबाग मार्ग में नवनिर्मित शिव हनुमान मंदिर का लोकार्पण किया तथा पूजा-अर्चना की एवं भजन कार्यक्रम में शामिल हुए। सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विधायक मनगवां इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

केंद्रीय जनजातीय राज्यमंत्री को उज्जैन में पहली पूजा के लिए किया गया आमंत्रित देश और…

Share this:

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के उज्जैन स्थित निवास पहुंचे मंत्रीगण, जन-प्रतिनिधि, समाज सेवी और नागरिक ने जताया शोक

स्व. पूनमचंद यादव के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट कर…

Share this:

निगम के इतिहास में पहली बार गणेश चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश की दिव्य प्रतिमा स्थापित की गई

महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी और निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक के कुशल संतुलन से…

Share this:

पर्युषण पर्व पर कार्य व्यवस्थाओं हेतु आयुक्त शिशिर गेमावत ने जारी किया आदेश

(कटनी) निगमायुक्त शिशिर गेमावत ने श्री सकल दिगम्बर जैन समाज पंचायत समिति, कटनी के पत्र अनुसार …

Share this:

गणेश चतुर्थी पर्व की व्यवस्थाओं हेतु निगमायुक्त शिशिर गेमावत ने आदेश जारी कर सौंपे दायित्व

साफ़-सफाई,प्रकाश,पेयजल व्यवस्थाओं को   रखें दुरुस्त-श्री गेमावत (कटनी)  निगमायुक्त शिशिर गेमावत ने शांति समिति की बैठक…

Share this:

यह भी देखें