#katninewstoday
मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता के साथ पूरी जिम्मेदारी से पूरा करना सुनिश्चित करें
घोषणाओं के पालन की अद्यतन स्थिति करें दर्ज– कलेक्टर (कटनी)- कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जिले में भ्रमण के दौरान की गई घोषणाओं के पालन और विकास कार्यों के क्रियान्वयन की स्थिति संबंधित विभागो के अधिकारियों को पोर्टल पर अपडेट रखने के निर्देश दिये हैं। शनिवार को कार्यालय कलेकट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर अवि प्रसाद ने मुख्यमंत्री घोषणा के पालन और विकास कार्यों के संबंध में की गई कार्यवाही की समीक्षा की। बैठक के दौरान सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, वित्त विभाग, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, राजस्व, परिवहन, खेल और युवक कल्याण, वन विभाग, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, खनिज साधन, उर्जा विभाग, किसान कल्याण एवं कृषि विभाग, श्रम विभाग, लोक स्वस्थ्य और परिवार कल्याण, नगरीय विकास एवं आवास, लोक निर्माण, स्कूल शिक्षा, विधि और विधायी कार्य, पंचायत और ग्रामीण विकास, जनजातीय कार्य नर्मदा धाटी विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, जल संसाधन, पर्यटन लोक स्वास्थ्य एवं यात्रिकी विभाग, पशुपालन एवं डेयरी, उच्च शिक्षा तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास रोजगार, विमानन, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा शिक्षा, उद्यनिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम सहित अन्य विभागों की घोषणाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की जाकर आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम द्वारा की गई…
हादसे की आशंका के मद्देनजर बंद कराया गया अनुपयोगी खुला निजी नलकूप
कलेक्टर के त्वरित निर्देश पर हुई कार्यवाही इंदौर में हुए बावड़ी हादसे के बाद मध्यप्रदेश शासन द्वारा सभी जर्जर और खुले कुएं, बावड़ी, बोर गड्ढों को संरक्षित करने के आदेश दिए थेइसी आदेश के परिपालन में कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद के द्वारा ऐसी संरचनाओं की जानकारी लगते ही त्वरित कार्यवाही कराकर दुर्घटनाओं की आशंका को समाप्त किया जा रहा है। जनसेवा मित्र ने दी थी सूचना बड़वारा विकासखंड की ग्राम पंचायत मझगवां में हादसे की आशंका के मद्देनजर…
कलेक्टर के निर्देश पर अग्नि हादसे से पीडि़त दो परिवारों के लिए 24 घंटे के भीतर सहायता राशि स्वीकृत
कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार ने जांच करा स्वीकृत की 40-40 हजार रूपए की सहायता राशि (कटनी)- दो कच्चे मकानों में अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो जाने की घटना संज्ञान में आने पर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा इसकी त्वरित जांच कर 24 घंटे के भीतर ही पीडि़त परिवारों के लिए सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि गत 112 अप्रैल की दरम्यानी रात रीठी तहसील अंतर्गत ग्राम…
मुड़वारा स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय लाइसेंसी पर लगा अर्थदंड, सुधार होने तक नहीं वसूल सकेगा शुल्क
(कटनी)– कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन में यात्री प्रतीक्षालय का एसी बंद होने से यात्रियों को परेशानी होने और यात्रियों से शुल्क वसूले जाने की जानकारी संज्ञान में आने के बाद कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा इसकी त्वरित जांच व नियमानुसार कार्यवाही कराकर यात्रियों को राहत पहुंचाई गई है। साथ ही कलेक्टर के निर्देश पर प्रतीक्षालय के लाइसेंसी पर रेलवे द्वारा अर्थदंड भी लगाया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक पमरे से कराई जांच कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन में प्रतीक्षालय का एसी बंद होने के बाद भी…
