बड़वारा महाविद्यालय में बैंच डेक्स पाकर उत्साहित हुए छात्र छात्राएं
(कटनी)- शासकीय महाविद्यालय बड़वारा में जनभागीदारी समिति में अध्यक्ष सोनेलाल गुड्डू साहू के पदभार कार्यक्रम के दौरान लोकप्रिय क्षेत्रीय सांसद हिमाद्री सिंह पहुंची थी वही महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं द्वारा विधार्थी परिषद के नेतृत्व में ज्ञापन देकर छात्रों को डेक्स बैंच की मांग की गई थी।सांसद द्वारा जिले के कलेक्टर अवि प्रसाद को डेक्स बैंच की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये गए थे। कलेक्टर ने भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन एवं सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम के साथ बैठक कर अल्ट्राटेक सीमेंट झरेला के महाप्रबंधक अंजनी कुमार पांडेय से कालेज में सीएसआर फंड से डेक्स बैंच प्रदान करने कंपनी की चर्चा की। अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के द्वारा सीएसआर फंड से लगभग 5 लाख रूपये का फर्नीचर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन,सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम,जनभागीदारी अध्यक्ष सोनेलाल साहू,अल्ट्राटेक प्लांट के महाप्रबंधक अंजनी पांडेय,महाविद्यालय प्राचार्य श्रीमती रोशनी पांडेय की उपस्थिति में महाविद्यालय को प्रदान किया गया। फर्नीचर देखकर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने क्षेत्रीय सांसद हिमाद्री सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन,जिले के कलेक्टर अवि प्रसाद का आभार जताया है।बड़वारा महाविद्यालय में फर्नीचर प्रदाय करने के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणवीर कर्ण अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट से हिमांशु तिवारी,मुकेश पटेल,जनभागीदारी सदस्य खेमचंद यादव,महाविद्यालय स्टाफ ,छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
बनवासी हायर सेकेंडरी स्कूल विलायतकलां में निःशुल्क आयुष मेगा शिविर का आयोजन
(कटनी)बापू बनवासी हायर सेकेंडरी स्कूल विलायतकलां ब्लॉक बड़वारा जिला कटनी में विधायक बडवारा विजयराघवेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को निःशुल्क आयुष मेगा शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ० रितु द्विवेदी ने बताया कि आयोजित शिविर में विभिन्न प्रकार के मौसमी रोगों के उपचार हेतु आयुर्वेद एवं होम्योपैथी विधा के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा रोगियों का उपचार किया गया एवं निः शुल्क औषधि वितरण की गई। शिविर में आये लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने हेतु निः शुल्क त्रिकटु काढा का वितरण किया गया एवं स्वस्थ्य रहने के उपाय आयुर्वेद आहार विकार की प्रर्दशनी के साथ आयुष क्योर एप्प व विभागीय योजनाओं की जानकारी जिला आयुष अधिकारी कटनी के द्वारा दी गई शिविर में कुल 742 रोगी लाभान्वित हुए ।
“जिला स्तरीय युवा संसद 2023 प्रतियोगिता का किया गया वर्चुअल माध्यम से आयोजन”
(कटनी) नेहरु युवा केंद्र संगठन (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के निर्देशानुसार नेहरू युवा केन्द्र कटनी द्वारा दिनांक 28ध्01ध्2023 को जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें क्रमशरू चार जिलें अनूपपुर, जबलपुर, कटनी व शहडोल के युवाओं ने प्रतिभागिता कीद्य उक्त आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गयाद्य आयोजक मंडल एवं निर्णायक निर्णायक मंडल नेहरु युवा केंद्र कटनी कार्यालय में उपस्थित रहेंद्य उक्त प्रतियोगिता में युवाओं द्वारा तीन में से कोई एक विषय (1. स्वास्थ्य कल्याण…
कलेक्टर अवि प्रसाद की पहल पर बैंको से स्वरोजगार हेतु ऋण प्राप्त करने वृहद रोजगार मेले का आयोजन साधूराम स्कूल में
(कटनी)- शासन की स्वरोजगार मूलक योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को प्रदान करने के उद्देश्य से कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन रविवार 29 जनवरी को साधूराम स्कूल प्रांगण में किया जा रहा है। निगमायुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे ने बताया कि रोजगार मेले में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की जाकर जरूरतमंद पात्र हितग्राहियों को आवेदन वितरित कर योजना से लाभान्वित करने की कार्यवाही की जायेगी। रोजगार मेले की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मेले में विभिन्न विभागों की योजनाओं के लिए स्टॉल लगाये जायेगे। साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं के हितग्राहियों एवं बैकर्स को आमंत्रित कर पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण कराने की कार्यवाही प्रशासन द्वारा की जायेगी। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत शिक्षित बेरोजगार कर सकेंगे ऋण हेतु आवेदन जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि कलेक्टर…

आपदा प्रबंधन हेतु सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के लिये प्रशिक्षण सत्र आयोजित
प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
राज्यमंत्री ने सुनी आमजनों की समस्यायें
कलेक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न: ब्लैक स्पॉट सुधारने और स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर दिया गया जोर
संभागायुक्त श्री सिंह ने की आकांक्षी विकासखंड नारायणगंज की समीक्षा