हादसे की आशंका के मद्देनजर बंद कराया गया अनुपयोगी खुला निजी नलकूप
कलेक्टर के त्वरित निर्देश पर हुई कार्यवाही इंदौर में हुए बावड़ी हादसे के बाद मध्यप्रदेश शासन द्वारा सभी जर्जर और खुले कुएं, बावड़ी, बोर गड्ढों को संरक्षित करने के आदेश दिए थेइसी आदेश के परिपालन में कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद के द्वारा ऐसी संरचनाओं की जानकारी लगते ही त्वरित कार्यवाही कराकर दुर्घटनाओं की आशंका को समाप्त किया जा रहा है। जनसेवा मित्र ने दी थी सूचना बड़वारा विकासखंड की ग्राम पंचायत मझगवां में हादसे की आशंका के मद्देनजर…
कलेक्टर के निर्देश पर अग्नि हादसे से पीडि़त दो परिवारों के लिए 24 घंटे के भीतर सहायता राशि स्वीकृत
कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार ने जांच करा स्वीकृत की 40-40 हजार रूपए की सहायता राशि (कटनी)- दो कच्चे मकानों में अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो जाने की घटना संज्ञान में आने पर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा इसकी त्वरित जांच कर 24 घंटे के भीतर ही पीडि़त परिवारों के लिए सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि गत 112 अप्रैल की दरम्यानी रात रीठी तहसील अंतर्गत ग्राम…
लाड़ली बहना योजना में सराहनीय कार्य करने वालो को कलेक्टर अवि प्रसाद ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
(कटनी)- राज्य शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा उनके आर्थिक स्वावलम्बन के उदेश्य प्रारंभ की गई महत्वाकांछी योजना लाडली बहना योजना के तहत जिले में विगत 25 मार्च से प्राप्त आवेदनों के पंजीयन का कार्य अनवरत जारी है। कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन में उक्त योजना का लाभ जिले की प्रत्येक पात्र महिला हितग्राही तक पहुंचाने हेतु टीम गठित कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है तथा योजना की आवश्यक जानकारी प्रदान कर पात्र महिला हितग्राहियों के आवेदनों की लाडली बहना पोर्टल में ऑनलाइन फीडिंग का कार्य किया जा रहा है। लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत गुरुवार 13 अप्रैल को प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित कर सम्मानित किया है। इन्हे प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जनपद पंचायत बहोरीबंद के मोहन सिंह नोडल एवं पीसीओ सेक्टर कुआं, श्यामलाल यादव सचिव एवं अजीत जायसवाल ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत बिचुआ, बाला प्रसाद लोधी सचिव एवं नितिन विश्वकर्मा ग्राम रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत पथ पिपरिया जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के जनपद पंचायत स्तर पर एच.एस. मार्काे पंचायत समन्वय अधिकारी, ग्राम पंचायत बरहटा, सचिव नरेन्द्र बडगेया, ग्राम रोजगार सहायक नंदबहादुर बहेलिया, आंगनबाडी कार्यकर्ता शशिप्रभा सिंह बघेल, नगर परिषद बरही के तीरथ चतुर्वेदी सहायक ग्रेड 3, राम लला तिवारी कंप्यूटर ऑपरेटर, जनपद पंचायत रीठी के ग्राम पंचायत कैना से गोविंद पांडे सचिव , प्रमोद राय ग्राम रोजगार सहायक अनीता जैन एवं पार्वती चौधरी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,जनपद पंचायत कटनी के ग्राम पंचायत घंघरी खुर्द से शैलेन्द्र पटेल सचिव, रामनरेश भुमिया ग्राम रोजगार सहायक, सीमा नामदेव आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, ग्राम पंचायत गनियारी से पंकज जैन सचिव नगर परिषद कैमोर से कमल बर्मन शिविर प्रभारी, प्रेमलता तिवारी कंप्यूटर ऑपरेटर, जनपद पंचायत बड़वारा के ग्राम पंचायत भजिया से धर्म राज सिंह परमार सचिव, शेख आबिद ग्राम रोजगार सहायक तथा आंगनबाडी कार्यकर्ता सरोज यादव, ग्राम पंचायत पठरा से विकास यादव जनसेवा मित्र, जनपद पंचायत ढीमरखेडा के ग्राम पंचायत पड़रभटा से नरेश परोहा नोडल अधिकारी, राजेश पोते सचिव उक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारियो को उनके सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति- पत्र से सम्मानित किया गया है।

दिव्यांगजनों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में आंगन मिलन सेवा का शुभारंभ
कलेक्टर श्री सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न