स्थानीय खबरें
झिंझरी के मनमोहन के दिव्यांग पेंशन संबंधी प्रकरण पर त्वरित हुई कार्यवाही, आगामी दिव्यांग पेंशन का लाभ
(कटनी)नगर पालिक निगम कटनी कार्यालय में सोमवार को कटनी के झिंझरी निवासी मनमोहन सिंह बागरी उम्र 35 वर्ष का दिव्यांग पेंशन का फार्म भरवाया जाकर तत्काल ही उन्हे दिव्यांग पेंशन का लाभ प्रदान किया गया। दरअसल, कटनी झिंझरी के दद्दा धाम कर्मचारी आवास कालोनी में रहने वाले श्री बसंत कुमार बागरी अपने 35 वर्षीय पुत्र मनमोहन सिंह के साथ नगर निगम के कार्यालय पुत्र को दिव्यांग पेंशन का लाभ दिलाने पहुंचे थे। जहां उन्होंने आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं होनें संबंधी जानकारी देते हुए पुत्र मनमोहन के दाहिने हाथ एवं पैर से दिव्यांग होने संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत कर पुत्र को दिव्यांग पेंशन से लाभान्वित करने हेतु अन्य आवश्यक दस्तावेजों की पात्रता के संबंध मंे जानकारी चाही गई। मनमोहन के दिव्यांगता संबंधी प्रकरण को त्वरित संज्ञान लेते हुए अधिकारियों द्वारा तत्काल ही दिव्यांग पेंशन से लाभान्वित करने हेतु सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा आवेदन प्रदान करते हुए आवश्यक दस्तावेज संल्गन कराकर सभी औपचारिकताएं पूरी की और उनका दिव्यांग पेंशन का आवेदन जमा कराते हुए आगामी माह से उनके खाते में 600 रुपये प्रतिमाह दिव्यांग पेंशन की राशि आने की जानकारी दी। दिव्यांग पेंशन प्राप्त करने हेतु त्वरित कार्रवाई करने और शीघ्रता से आवेदन भरवाकर…
अवैध शराब के विरूद्ध की गई बड़ी कार्यवाही, आबकारी अधिनियम के तहत हुए 35 प्रकरण दर्ज
(कटनी) कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशन में शराब के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय को सख्ती से रोकने हेतु जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग कटनी द्वारा विगत दिनों छापामार कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 01, कटनी क्रमांक 02, कटनी क्रमांक 03, बड़वारा, ढीमरखेडा, स्लीमनाबाद एवं बहोरीबंद के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही करते हुए मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम,1915 की धारा 34 (1) के तहत 35 अपराधिक प्रकरण कायम किए गए हैं। इस छापामार कार्यवाही में 180 पाव देशी मदिरा, 9 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 885 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। जप्त मदिरा एवं महुआ लाहन की अनुमानित कीमत लगभग 91 हजार 250 रुपए है। महुआ लाहन का सेंपल लेकर शेष महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, अभिषेक सिंह बघेल, केशव प्रसाद उइके, महेन्द्र कुमार शुक्ला, मोना दुबे, कृष्ण कुमार पटेल, आबकारी आरक्षक राम सिंह, राजेश गौटिया, चन्द्र प्रकास त्रिपाठी एवं देवेन्द्र प्यासी का योगदान रहा।
