कछारगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी गई साफ-सफाई की सलाह वितरित की गई निःशुल्क दवाईयां
(कटनी)एसडीएम ढीमरखेड़ा विंकी सिंहमारे उइके ने छोटा कछारगांव का भ्रमण कर यहां स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया और 85 लोगों को दवा वितरित कराई।एस डी एम ने यहां उल्टी दस्त से 3 वर्षीय बालिका सुहानी पिता राम वकील की मृत्यु के बाद उनके परिवारजनों से भेंट की। समस्त ग्राम पंचायत जलस्रोतों और हैंडपंपों में क्लोरोनाइजेशन किया गया। पंचायत के सरपंच और सचिव को गांव में साफ सफाई रखने की समझाइश दी गई।वहीं ग्रामीणजनों को हाथ धोने, घरेलू साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दी गई। यहां आयोजित मेडिकल केम्प मे 85 व्यक्तियों को दवा वितरण की गई है। परिवारों को भी दवा वितरण करवाया जा रहा है। दवाइयों में मौसमी बुखार, उल्टी-दस्त और अन्य बीमारियों की दवाइयां ग्रामीणों को प्रदान की गई।इसके अलावा तहसीलदार आशीष अग्रवाल ने उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच कर यहां भर्ती होकर उपचार करा रहे मरीजों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य का हाल चाल जाना।

किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने वाली नहर का कलेक्टर ने लिया जायजा किरहाई पिपरिया में निर्माणाधीन एलबीसी नहर का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और क्षतिग्रस्त पुलियों के सुधार के दिए निर्देश
कंप्यूटर की स्क्रीन पर हुनर की चमक, कलेक्टर ने विद्यार्थियों को सिखाया प्रैक्टिकल का हुनर आईटीआई बहोरीबंद में प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का निरीक्षण, विद्यार्थियों को अधिक से अधिक व्यावहारिक ज्ञान देने के निर्देश
द्वितीय कर्मयोगी IGOT पर राज्य सीखें सप्ताह का आयोजन 7 से 11 दिसंबर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोकसेवकों को मिलेगा पुरस्कार प्रत्येक शासकीय अधिकारी, कर्मचारी से न्यूनतम तीन घंटे प्रशिक्षण की अपील
एशियाई विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम को म.प्र. सरकार देगी एक करोड़ रूपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सीएम हेल्पलाइन 181 की कार्यप्रणाली पर सवाल, बिना समाधान शिकायतें बंद होने के आरोप, न्याय के लिए भटक रहे पीड़ित