कलेक्टर श्री प्रसाद ने की 4आदतन अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई हर महीने दो दिन देनी होगी पुलिस थाना में हाजिरी
(कटनी) कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अवि प्रसाद ने चार आदतन अपराधियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिस थाना में 6 माह की अवधि तक प्रतिमाह दो दिन उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश पारित किया है।कलेक्टर श्री प्रसाद ने दो आदतन अपराधियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेलवे से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर किया है। इनमें झर्रा टिकुरिया फारेस्ट वार्ड कटनी निवासी 25 वर्षीय दीपक वंशकार शामिल हैं, दीपक के विरुद्ध थाना जी आर पी कटनी सहित सिटी कोतवाली एवं थाना रंगनाथ नगर व माधवनगर को मिलाकर वर्ष 2013 से 16 अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। इसी प्रकार झर्रा टिकुरिया दुर्गा मंदिर निवासी 23 वर्षीय सुमित उर्फ अतुल वंशकार द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में वर्ष 2017 से कुल 18 अपराध घटित किये गए हैं। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक कटनी के प्रतिवेदन पर दो आदतन अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इसमें राहुल उर्फ चुहिया साहू उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सिलौडी थाना ढीमरखेड़ा के विरुद्ध वर्ष 2020 से अब तक चोरी, मारपीट जैसे 5-6 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। साथ ही बरनमहगवा थाना बरही निवासी छोटे लाल तिवारी उम्र 20 साल के खिलाफ वर्ष 2007 से अबतक विभिन्न पुलिस थानों में 7 प्रकरण दर्ज किए गए हैं और विभिन्न न्यायालयों में प्रचलित है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने इन चारों आदतन अपराधियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए इन सभी को आगामी 6 माह की अवधि तक प्रतिमाह दो दिन अपने निवास क्षेत्र के पुलिस थाना में उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश दिया है।

होम-स्टे, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और स्व-सहायता समूहों को दें बढ़ावा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से प्रख्यात गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर ने सौजन्य भेंट की
पुरानी कचहरी में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित, हवाई हमले और आपदा से निपटने का किया अभ्यास
बाल विवाह की रोकथाम हेतु कलेक्टर और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया जागरूकता रथ रवाना
किरहाई पिपरिया की नन्हीं सृष्टि ने कविता सुनाकर जीता कलेक्टर का दिल, बच्चों के लिए तत्काल झूले की व्यवस्था के निर्देश