कछारगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी गई साफ-सफाई की सलाह वितरित की गई निःशुल्क दवाईयां
(कटनी)एसडीएम ढीमरखेड़ा विंकी सिंहमारे उइके ने छोटा कछारगांव का भ्रमण कर यहां स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया और 85 लोगों को दवा वितरित कराई।एस डी एम ने यहां उल्टी दस्त से 3 वर्षीय बालिका सुहानी पिता राम वकील की मृत्यु के बाद उनके परिवारजनों से भेंट की। समस्त ग्राम पंचायत जलस्रोतों और हैंडपंपों में क्लोरोनाइजेशन किया गया। पंचायत के सरपंच और सचिव को गांव में साफ सफाई रखने की समझाइश दी गई।वहीं ग्रामीणजनों को हाथ धोने, घरेलू साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दी गई। यहां आयोजित मेडिकल केम्प मे 85 व्यक्तियों को दवा वितरण की गई है। परिवारों को भी दवा वितरण करवाया जा रहा है। दवाइयों में मौसमी बुखार, उल्टी-दस्त और अन्य बीमारियों की दवाइयां ग्रामीणों को प्रदान की गई।इसके अलावा तहसीलदार आशीष अग्रवाल ने उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच कर यहां भर्ती होकर उपचार करा रहे मरीजों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य का हाल चाल जाना।

वन विहार में जुड़े आवास, वन्य जीवन का विकास थीम के अनुरूप संरक्षण, जागरूकता जनभागीदारी पर हो रहे विविध कार्यक्रम
मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, घंटाघर पर पुतला दहन
2 से 10 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान, जनभागीदारी से सेवा का बनेगा जनआंदोलन स्वच्छता से स्वास्थ्य, वृद्धजनों की सेवा से सैनिक सम्मान और जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद से नौ गतिविधियां होंगी आयोजित