कलेक्टर हर दिन कर रहे राजस्व महा अभियान की वर्चुअली समीक्षा राजस्व महाअभियान के क्रियान्वयन में कोताही बर्दाश्त नहीं -कलेक्टर श्री यादव
(कटनी)लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर संचालित राजस्व महाभियान 2.0 की प्रतिदिन कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा की जा रही वर्चुअल समीक्षा की वजह से प्रकरणों के निपटारे में तेजी आई है।कलेक्टर श्री यादव ने राजस्व अधिकारियों को दो टूक शब्दों में निर्देशित किया है कि राजस्व महाअभियान के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की सुस्ती, हीलाहवाली और कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।राजस्व महाभियान 2.0के दौरान 30 जून की स्थिति में पोर्टल में लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश थे। इसके तहत आलोच्य अवधि में पोर्टल में लंबित नामांतरण,बंटवारा और अभिलेख दुरूस्तीकरण के शत-प्रतिशत मामलों का निराकरण किया जा चुका है। जबकि ई-केवाईसी के 91 हजार 729 और नक्शा तरमीम के 64 हजार 470 मामले राजस्व महाभियान 2.0 के तहत निराकृत किये जा चुकें हैं। कलेक्टर श्री यादव ने राजस्व अधिकारियों को ई-केवाईसी और नक्शा तरमीम कार्य में तेजी लाने की हिदायत दी है।ये मामले निपटाए जा रहेराजस्व न्यायालयों में समय सीमा पार लंबित नक्शे पर तरमीम उठाना, खसरे की समग्र,आधार से लिंकिंग समग्र का आधार से ई-केवाईसी नवीन एवं ऑफलाइन,नम्बर से उतरे राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, स्वामित्व योजना के तहत आबादी भूमि के सर्वेक्षण के कार्य को पूरा करना, फार्म रजिस्ट्री का क्रियान्वयन, पीएम किसान सेचुरेशन, आदेशों का राजस्व अभिलेख में अमल और डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण आदि कार्य।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मूंग किसानों के साथ हो रहे अन्याय, कागज़ी अस्पतालों की सच्चाई, दतिया उपचुनाव और जनहित के कई महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार से मांगा जवाब
मुख्य मार्ग पर गहरे गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा, राहगीरों की जान जोखिम में
बरही के किसानों को बड़ी सौगात: विधायक संजय पाठक की पहल से 1000 मैट्रिक टन क्षमता वाले खाद विपणन केंद्र का शुभारंभ
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देश: पदोन्नति प्रक्रिया तेज, स्कूल-छात्रावासों का होगा औचक निरीक्षण**
मैहर जिले में लोक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जर्मेक्स एवं क्लोरीनेशन कार्य जारी