मरीजों को हो रही असुविधा पर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान,पीएचसी बचौया में स्टाफ नर्स कराई गई उपलब्ध
(कटनी) – बहोरीबंद तहसील अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बचौया में स्वास्थ्य सुविधा के मद्देनजर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद में पदस्थ स्टाफ नर्स को आगामी आदेश तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बचौया में कार्य संपादित करने आदेशित किया गया है। पीएचसी बचौया में मरीजों को हों रही थी असुविधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहोरीबंद अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बचौया में समस्त नर्सिंग स्टाफ के संविदा नर्स होने और हड़ताल पर जाने के कारण केंद्र की स्वास्थ्य सुविधाओं पर विपरित असर परिलक्षित हो रहा था। जिससे सुरक्षित मातृत्व को लेकर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इस विसंगति को तत्काल दूर करने मेडिकल ऑफिसर पीएचसी बचौया द्वारा सीएमएचओ कटनी को पत्र लिखकर अपनी परेशानी से अवगत कराया गया था। जानकारी लगते ही कलेक्टर ने सीएमएचओ को दिए निर्देश इस संबंध में जानकारी लगते ही कलेक्टर श्री प्रसाद ने सीएमएचओ…

गुरू नानक देव जी के संघर्षों एवं बलिदान को सदैव स्मरण किया जाना चाहिए- हेमंत खण्डेलवाल
कूटरचित वीडियो प्रसारित कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही कांग्रेस – राहुल कोठारी
मध्य प्रदेश में पत्रकार मान्यता की विसंगतियां: वरिष्ठ पत्रकारों की उपेक्षा, संगठनों की चुप्पी और आम पत्रकार की बेबसी पर बड़ा सवाल
इंदौर और भोपाल में मकानों की तोड़फोड़ पर मुख्यमंत्री को जीतू पटवारी ने लिखा पत्र, पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत और न्याय देने की मांग
गरीब असहाय वृद्ध महिला को संजय भैया का सहारा, जीवनभर हर माह देंगे एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता